
विंध्यभूमि सिंगरौली: पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए तीन निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों को नवीन पदस्थापना दी है
इस संबंध में 20 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया है जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा, जो वर्तमान में रिजर्व केन्द्र सिंगरौली में पदस्थ थे, उन्हें थाना प्रभारी जियावन की जिम्मेदारी सौंपी गई है
वहीं थाना चितरंगी में पदस्थ उप निरीक्षक आरके वर्मा को स्थानांतरित कर नोडिहवा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इसी क्रम में रिजर्व केन्द्र सिंगरौली में पदस्थ उप निरीक्षक उद्यमान वर्मा को थाना प्रभारी चितरंगी की जिम्मेदारी दी गई है आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं तबादले को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की प्रशासनिक कवायद के रूप में देखा जा रहा है.





























