फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मेरा शहरराज्यसिंगरौलीसीधी

एसआईटी ने नेहा पच्चीसिया का दफ्तर खंगाला, दस्तावेज जब्त

IMG 20260825 WA0022

विंध्यभूमि कटनी:-कटनी में जमीन सौदे को लेकर दर्ज एफआईआर के बाद फरार सीएसपी नेहा पच्चीसिया और उनके दो कथित सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए गठित आठ सदस्यीय एसआईटी ने जांच तेज कर दी है।

 

टीम ने कटनी स्थित नेहा के कार्यालय और ठिकाने की तलाशी लेकर कई दस्तावेज व फाइलें जब्त की हैं। वहीं, राजपत्रित अधिकारी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन ने शासन से आवश्यक अनुमति मांगी है। नेहा पच्चीसिया के साथ मारूफ अहमद हनफी और क्षितिज राज बारापात्रे के खिलाफ कुठला थाने में मामला दर्ज है।

 

नेहा के खिलाफ शिकायत करने वाले रमेश लोधी के विरुद्ध भी कुठला थाने में प्रकरण दर्ज हुआ था। बाद में उसके पिता और जीजा की गिरफ्तारी हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जांच में कथित देरी के चलते रमेश को डिफॉल्ट जमानत मिल गई। इसके बाद जमीन का सौदा होने और पूरा भुगतान नहीं किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper