
Delhi News,दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, लोकप्रिय यूट्यूबर ध्रुव राठी, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के अभिजीत दिपके, सौरव दास, आशुतोष रांका और पार्टी की लीगल अफेयर्स प्रमुख रत्ना सिंह समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया वामपंथी नेताओं और स्वतंत्र पत्रकारों को भी पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा
मुंबई से दिल्ली पहुंचे नेताओं को भी हिरासत में लिया
Delhi News,रिपोर्ट के अनुसार, अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका शनिवार सुबह मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। आरोप है कि उन्हें विमान के भीतर से ही हिरासत में ले लिया गया। वहीं, माकपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृंदा करात और केरल सरकार की पूर्व मंत्री केके शैलजा सहित अन्य वामपंथी नेताओं को भी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले हिरासत में लिया गया।
Delhi News,एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ था प्रदर्शनयह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में आयोजित किया जाना था। प्रदर्शन से पहले राजधानी में पुलिस की व्यापक कार्रवाई की खबरें सामने आईं। विभिन्न इलाकों में लोगों को हिरासत में लेने, पूछताछ करने और आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी भी रिपोर्टों में दी गई है
पत्रकार को हिरासत में लेने का आरोप
Delhi News,रिपोर्ट के मुताबिक, स्क्रॉल के पत्रकार आयुष तिवारी को नई दिल्ली के आईटीओ स्थित एचकेएस भवन के बाहर से हिरासत में लिया गया। बताया गया कि वह प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की रिपोर्टिंग कर रहे थे। पत्रकारों को हिरासत में लेने की घटनाओं ने प्रदर्शन के दौरान मीडिया की स्वतंत्रता और रिपोर्टिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं
एक हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लेने की रिपोर्ट
Delhi News,द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शन से पहले की रात राजधानी में कम से कम एक हजार लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से समूहों में राजधानी पहुंच रहे लगभग 500 लोगों को हिरासत में लेने की जानकारी दी
पुलिस के हवाले से यह भी बताया गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली को 20 जोन में बांटा गया और हिरासत में लिए गए लोगों को रखने के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए
दूसरे राज्यों में भी कार्रवाई की खबरें
Delhi News,रिपोर्टों के अनुसार, प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे लोगों को रोकने के प्रयास दूसरे राज्यों में भी किए गए। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय कर एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।












































