कटनीफ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराज्य

Katni News,कटनी में बस पलटने से 16 वर्षीय छात्रा की मौत, 24 से अधिक घायल; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

घायलों को अस्पताल ले जाते हुए परिजन

Katni News, जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के बंजारी गांव के पास शनिवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 11वीं कक्षा की छात्रा शिवानी लोधी की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

Katni News,जानकारी के अनुसार, रजा ट्रैवल्स की बस बंजारी गांव के पास पलट गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

छात्रा की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश

Katni News,हादसे में पिपरा गांव की निवासी 16 वर्षीय शिवानी लोधी की जान चली गई। वह विजयराघवगढ़ के उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने विजयराघवगढ़-कटनी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने बसों की फिटनेस की जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतका के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की।

जांच और कार्रवाई का आश्वासन

Katni News,मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी। अधिकारियों ने दुर्घटनाग्रस्त बस के परमिट, फिटनेस और संभावित तकनीकी खामियों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद होगी।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper