फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेशराज्य

स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा एक-एक लाख का पुरस्कार, सीएम मोहन यादव करेंगे सम्मानित

स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा एक-एक लाख का पुरस्कार, सीएम मोहन यादव करेंगे सम्मानित

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत 1 नवंबर को होगा सम्मान समारोह, विद्यालय और महाविद्यालय स्तर के 51-51 विद्यार्थियों का चयन

mpbn 20261030 7830e8

भोपाल। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने जा रही है। 1 नवंबर 2026 को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान प्रदेश के 102 छात्र-छात्राओं को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

इस योजना के अंतर्गत विद्यालय स्तर के 51 और महाविद्यालय स्तर के 51 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से पूरी की गई है। प्रदेश के कुल 45 जिलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इस सम्मान के लिए चुना गया है।

जिलावार चयन में खंडवा जिला सबसे आगे रहा, जहां से सर्वाधिक छह विद्यार्थियों का चयन हुआ है। वहीं अशोकनगर, बड़वानी, नर्मदापुरम, सिवनी, सिंगरौली और उमरिया जिलों से चार-चार विद्यार्थियों को चुना गया है। इसके अलावा बुरहानपुर, छतरपुर, गुना, झाबुआ, कटनी, मऊगंज, सागर, सतना, श्योपुर और उज्जैन से तीन-तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

सीधी और सिंगरौली के विद्यार्थियों को भी मिलेगा सम्मान

इस योजना में विंध्य क्षेत्र के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। सीधी जिले से शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली के प्रयांसु साहू का चयन हुआ है। वहीं सिंगरौली जिले से स्कूल ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर, पीपुल्स यूनिवर्सिटी के सूरज कुमार साहू को सम्मानित किया जाएगा।

मऊगंज जिले से श्रीयुत कॉलेज गंगेव के शिवर मिश्रा और एसकेएन कॉलेज मऊगंज के विनय रजक का चयन किया गया है। सतना जिले से शासकीय स्वशासी पीजी महाविद्यालय की सान्वी सिंह बघेल और एकेएस विश्वविद्यालय के अभिषेक पांडे को पुरस्कार मिलेगा।

विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की पहल

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक प्रोत्साहन देने और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाना प्रदेश के शिक्षा जगत के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा।

सरकार की इस पहल से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ने के साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper