
विंध्यभूमि सिंगरौली:– बरगवां थाना पुलिस ने ग्राम मझिगवां में हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी दामाद को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार जमीन अपने नाम रजिस्ट्री नहीं कराने से नाराज आरोपी ने अपनी सास की गला घोंटकर हत्या कर दी थी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया पुलिस के मुताबिक 21 अगस्त की शाम मझिगवां में 52 वर्षीय भानमती यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई पोस्टमार्टम एवं जांच के दौरान हत्या की आशंका सामने आने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया
पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संघप्रिय सिन्हा के निर्देशन में एसडीओपी सिंगरौली रोशनी कुर्मी तथा बरगवां थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच की गई जांच में पुलिस को आरोपी राजेन्द्र प्रसाद यादव के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था विवाद पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजेन्द्र यादव की पहली पत्नी की मृत्यु के बाद वर्ष 2025 में उसने बच्चों की देखरेख के लिए मृतका भानमती की बेटी सोनमती यादव से विवाह किया था भानमती की कोई अन्य वारिस नहीं होने के कारण वह अपनी बेटी सोनमती और दामाद राजेन्द्र के साथ रह रही थी
पुलिस के अनुसार करीब चार-पांच वर्ष पहले भानमती को लकवा मार गया था, जिसके चलते वह चलने-फिरने में असमर्थ थी आरोपी राजेन्द्र चाहता था कि जमीन उसके नाम रजिस्ट्री कर दी जाए, लेकिन भानमती इसके लिए तैयार नहीं थी इसी बात को लेकर आरोपी नाराज था पुलिस का दावा है कि 22 अगस्त की सुबह आरोपी ने भानमती को घर में अकेला पाकर गमछे से उसका गला घोंट दिया मामले की जांच के दौरान आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद 24 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त गमछा जब्त किया गया पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया मामले के खुलासे में पुलिस टीम के निरीक्षक अनिल कुमार पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





























