फ़्लैश न्यूज़मध्य प्रदेशराज्यसीधी

Youth Festival: जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर

FB IMG 1792942816740

Youth Festival: सीधी। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव के तहत जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 30 अक्टूबर 2026 को कन्या महाविद्यालय सीधी के देवी अहिल्याबाई सभागार में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस उत्सव में युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

 

Youth Festival: संचालनालय खेल और युवा कल्याण, मध्यप्रदेश भोपाल तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित युवा उत्सव का उद्देश्य युवा एकीकरण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा युवाओं के विचारों एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। युवा उत्सव के नवीन स्वरूप में यंग लीडर्स एवं सांस्कृतिक ट्रैक के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

Youth Festival: 17 अगस्त 2026 की स्थिति में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें भाग ले सकेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन एवं पेंटिंग सहित पांच विधाएं शामिल हैं। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक विधा में ही भाग ले सकेगा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को आगे संभाग एवं राज्य स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।

 

Youth Festival: माय भारत पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य

 

Youth Festival: प्रतिभागियों के लिए My Bharat Portal पर पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के अभाव में प्रतिभागियों अथवा दल को प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा। आवेदन के साथ फोटो, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र अथवा कक्षा 10वीं की अंकसूची तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक है। भारत सरकार के निर्देशानुसार पिछले वर्ष युवा उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले चुके युवा इस वर्ष इन गतिविधियों में प्रतिभागिता के पात्र नहीं होंगे।

 

Youth Festival: यहां करें संपर्क

 

Youth Festival: युवा उत्सव में भाग लेने तथा विस्तृत जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय सीधी में जिला खेल प्रशिक्षक मानिन्द्र शेर अली खान (मो. 9111925022), ब्लॉक समन्वयक जयवीर सिंह (मो. 9165887178), कृष्णानन्द मिश्रा (मो. 9425424495), अमित कुमार द्विवेदी (मो. 8305629309), सरोज पटेल (मो. 9993272893) एवं ललिता साकेत (मो. 6266826259) से संपर्क किया जा सकता है।

 

Youth Festival: जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती कमला जोशी ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से युवा उत्सव में भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की अपील की है।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper