फ़्लैश न्यूज़मध्य प्रदेशमेरा शहर

जर्जर स्कूल की छत से टपक रहा पानी, जलभराव से परेशान छात्र 8 किमी पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट.

IMG 20260821 WA0023

विंध्यभूमि.शहडोल: जिले में स्कूली विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर विरोध का मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय स्थित उत्कर्ष विद्यालय और रघुराज विद्यालय क्रमांक-2 में बारिश के दौरान सामने आ रही अव्यवस्थाओं से परेशान कक्षा 11वीं आर्ट के छात्र-छात्राएं शुक्रवार को अपनी समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए.

बताया गया कि बारिश के दौरान स्कूल भवन की जर्जर छत से पानी टपकता है। वहीं कई कक्षाओं में बारिश का पानी भर जाने से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी होती है लगातार जलभराव और भवन की खराब स्थिति से छात्र-छात्राओं में नाराजगी बताई जा रही है

8 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे विद्यार्थी

स्कूल की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कक्षा 11वीं आर्ट के छात्र-छात्राएं करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे.

विद्यार्थियों ने अधिकारियों के समक्ष स्कूल भवन की स्थिति, छत से पानी टपकने और कक्षाओं में जलभराव जैसी समस्याएं रखीं।

विद्यार्थियों का कहना है कि बारिश के दौरान स्कूल में पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है.

जर्जर भवन और पानी भरने की समस्या के कारण उन्हें सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।

प्रशासन से जल्द समाधान की मांग

छात्र-छात्राओं ने प्रशासन से स्कूल भवन की मरम्मत कराने, छत से पानी टपकने की समस्या दूर करने और कक्षाओं में जलभराव रोकने के लिए उचित व्यवस्था कराने की मांग की है.

अब विद्यार्थियों के कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की नजर है स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए जल्द कार्रवाई की जरूरत है.

What's your reaction?

Related Posts

Epaper