फ़्लैश न्यूज़मध्य प्रदेशराज्यसीधी

जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सीबीएस में गबन एवं धोखाधड़ी निवारण पर कार्यशाला आयोजित

Ph 319

विंध्यभूमि सीधी ,जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने तथा बैंकिंग प्रणाली को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से होटल आद्या में एक दिवसीय ऑन-लोकेशन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य विषय सीबीएस (कोर बैंकिंग सॉल्यूशन) में गबन, धोखाधड़ी, केस स्टडी एवं निवारण के कारक रहा।

 

कार्यशाला का उद्देश्य बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल एवं तकनीकी बैंकिंग में होने वाली धोखाधड़ी के विभिन्न स्वरूपों के प्रति जागरूक करना तथा बैंकिंग लेन-देन की सुरक्षा के लिए प्रभावी एवं सतर्कता आधारित उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

 

सीबीएस में धोखाधड़ी के तौर-तरीकों पर चर्चा

 

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने सीबीएस प्रणाली के माध्यम से होने वाले आधुनिक वित्तीय गबन एवं साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। बैंकिंग प्रणाली में संभावित कमजोरियों, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान तथा वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बरतने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई।

 

वास्तविक मामलों की केस स्टडी से समझीं कमियां

 

प्रशिक्षण के दौरान पूर्व में सामने आए वास्तविक बैंकिंग गबन एवं धोखाधड़ी के मामलों की केस स्टडी प्रस्तुत कर उनका विश्लेषण किया गया। इसके माध्यम से कर्मचारियों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि बैंकिंग प्रक्रियाओं में छोटी-सी लापरवाही किस प्रकार वित्तीय जोखिम का कारण बन सकती है और ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए किन स्तरों पर सावधानी आवश्यक है।

 

आंतरिक नियंत्रण एवं पासवर्ड सुरक्षा पर जोर

 

कार्यशाला में आंतरिक जांच एवं नियंत्रण , पासवर्ड सुरक्षा, यूजर आईडी एवं पासवर्ड साझा न करना तथा दैनिक वित्तीय मिलान )जैसे महत्वपूर्ण निवारण उपायों पर विशेष जोर दिया गया। कर्मचारियों को बैंकिंग नियमों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता बताई गई।

 

संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल रिपोर्टिंग के निर्देश

 

प्रशिक्षण के दौरान सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बैंकिंग व्यवस्था के लिए सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अनियमितता अथवा संभावित धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए।

Ph 320

कार्यशाला में प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य पी.एस. तिवारी, अपेक्स बैंक की टी.टी. नगर शाखा के शाखा प्रबंधक अशोक सिंह चंदेल, प्रशिक्षण संस्थान के संकाय सदस्य कमल मकाश्रे, प्रकाश शाक्यवार एवं हिमांशु खाड़े, जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशय तिवारी, बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक, फील्ड स्टाफ एवं क्लर्क सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। समापन सत्र में कर्मचारियों की जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान किया गया तथा सुरक्षित एवं पारदर्शी बैंकिंग व्यवस्था के लिए सतत सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper