फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराज्यसीधी

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए व्यापक दिशा-निर्देश, बारिश और बाणसागर के गेट खुलने की संभावना को देखते हुए रहें पूरी तरह सजग.

विंध्यभूमि,सीधी:- कलेक्टर विकास मिश्रा की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में आगामी दो दिनों में बारिश की संभावनाओं तथा बाणसागर बांध के गेट खोले जाने की संभावना को देखते हुए जिले में प्रशासनिक अमले को पूरी तरह तत्पर एवं सजग रहने के निर्देश दिए गए.

कलेक्टर ने कहा कि वर्षाजनित परिस्थितियों में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रहें और मैदानी स्तर पर सतत निगरानी रखें

IMG 20260825 WA0012

कलेक्टर ने शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, वर्षाजनित बीमारियों की रोकथाम, पशुओं में होने वाली बीमारियों की निगरानी तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुल, पुलिया एवं रपटों के डूबने की स्थिति में तत्काल आवागमन रोकने तथा प्रभावित मार्गों की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने को कहा गया

बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति पर भी सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए उन्होंने राहत प्रकरणों में पात्र हितग्राहियों को समय पर सहायता राशि का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा

 

सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का समय पर निराकर

IMG 20260825 WA0011

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण निर्धारित अवधि में ही किया जाए। पांच वर्ष से अधिक पुराने लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा शेष किसानों की रजिस्ट्री का कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए.

 

त्योहारों को देखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान

 

आगामी त्योहारों को देखते हुए कलेक्टर ने थाना एवं अनुविभाग स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बेहतर यातायात एवं भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के साथ आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए

 

कलेक्टर ने मिठाई एवं खाद्य पदार्थों की दुकानों की जांच करने तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। साथ ही जिले में खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए किसानों को निर्धारित मात्रा में समय पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

 

डीएमएफ के लंबित कार्यों पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

 

बैठक में वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक जिला खनिज प्रतिष्ठान (DMF) से स्वीकृत 279 कार्यों की समीक्षा की गई। इनमें से 129 कार्य प्रगतिरत पाए गए कलेक्टर ने विभागवार एवं प्रत्येक कार्य की पृथक-पृथक समीक्षा करते हुए लंबे समय से लंबित कार्यों की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की उन्होंने संबंधित विभाग प्रमुखों, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सिविल सर्जन जिला अस्पताल, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा कर उन्हें गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए

 

कलेक्टर ने निरस्त हो चुके कार्यों की लगभग एक करोड़ रुपये की राशि एक सप्ताह के भीतर डीएमएफ खाते में वापस जमा कराने के निर्देश कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को दिए साथ ही पूर्ण हो चुके कार्यों के पूर्णता एवं उपयोगिता प्रमाण-पत्र तत्काल डीएमएफ शाखा को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए

 

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित रखना स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य पूर्ण करें तथा योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें.

 

बैठक में वनमण्डलाधिकारी प्रीती अहिरवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अपर कलेक्टर बीपी पाण्डेय, उपखंड अधिकारी गोपद बनास प्रिया पाठक, सिहावल राकेश शुक्ला, चुरहट अजय शर्मा, कुसमी सागर जैन सहित सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

What's your reaction?

Related Posts

Epaper