इंदौरफ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमेरा शहरराज्य

इंदौर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 लाख की ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार.

IMG 20260825 WA0017

विंध्यभूमि इंदौर:- मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 78.41 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी कीमत 8 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

क्राइम ब्रांच पुलिस उपायुक्त राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध मादक पदार्थ लेकर अलग-अलग स्थानों पर पहुंचने वाले हैं सूचना के आधार पर पुलिस टीमों को सक्रिय कर आरोपियों की घेराबंदी की गई

पहली कार्रवाई में पुलिस ने शिवालय मार्ग स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 25.02 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

सुपर कॉरिडोर से दूसरा आरोपी पकड़ा

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने सुपर कॉरिडोर स्थित टीसीएस कंपनी के पास से आरोपी आयुष को गिरफ्तार किया उसके कब्जे से 53.39 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर और एक बाइक बरामद की गई।

तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं पुलिस को आशंका है कि आरोपियों के जरिए नशे के बड़े नेटवर्क तक पहुंचने में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है

 

क्राइम ब्रांच ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

What's your reaction?

Related Posts

Epaper