
सीधी/मझौली।Majhauli News, सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माटा में रविवार, 18 अक्टूबर 2026 की सुबह सड़क किनारे खेत में एक अज्ञात युवक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
Majhauli News, जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे राहगीरों की नजर सड़क किनारे खेत में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-100 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी मझौली पुलिस को दी गई।

Majhauli News, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव मिलने की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
Majhauli News, फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक की पहचान सहित घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, यह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
नोट: मृतक की पहचान एवं घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।











































