जबलपुरफ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराज्य

पत्नी को बचाने कुएं में कूदे पति, दोनों की डूबने से मौत; पांच बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

पत्नी को बचाने कुएं में कूदे पति, दोनों की डूबने से मौत; पांच बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

mpbn 20261026 4de47e 1

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र के ग्राम सीताडोंगरी में एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। पत्नी को कुएं में गिरता देख पति उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़े, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों की जान नहीं बच सकी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और गांव में शोक का माहौल है।

पानी भरते समय कुएं में गिरी महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परसवाड़ा जनपद पंचायत के ग्राम सीताडोंगरी के वार्ड क्रमांक 5 निवासी 48 वर्षीय कांति बाई उइके घर के पीछे स्थित कुएं से पानी भरने गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे कुएं में गिर गईं। पत्नी को डूबता देख उनके 52 वर्षीय पति अंजोर सिंह उइके ने उन्हें बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि, पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौत हो गई।

खेती-मजदूरी कर चलाते थे परिवार

मृत दंपति खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और तीन बेटे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, दो बेटियों और एक बेटे का विवाह हो चुका है, जबकि अन्य बच्चे अभी छोटे हैं। माता-पिता की एक साथ मौत से बच्चों के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव कुएं से बाहर निकलवाए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper