
विंध्यभूमि मझौली। जनपद पंचायत मझौली में कार्य में लापरवाही बरतने वाले सात रोजगार सहायकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिला पंचायत सीईओ के निर्देश के बाद जनपद पंचायत मझौली के सीईओ ने संबंधित रोजगार सहायकों के वेतन में कटौती के आदेश जारी किए हैं। कार्रवाई से संबंधित आदेश सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, कार्यालय कार्यक्रम अधिकारी विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण), जनपद पंचायत मझौली के पत्र क्रमांक 2152/ज.पं./2026 तथा जिला पंचायत सीधी के पत्र क्रमांक 6887 के परिपालन में यह कार्रवाई की गई।
19 अगस्त को आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई थी। समीक्षा के दौरान कुछ पंचायतों की कार्य प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई गई और संबंधित रोजगार सहायकों के विरुद्ध वेतन कटौती की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इन रोजगार सहायकों पर हुई कार्रवाई
रामसत्य यादव, ग्राम पंचायत बकवा — 3 दिन का वेतन कटौती
विश्वनाथ द्विवेदी, बनिया टोला — 1 दिन का वेतन कटौती
राकेश कुमार गुप्ता, चमराडोल — 3 दिन का वेतन कटौती
नीलेश गुप्ता, दरिया — 3 दिन का वेतन कटौती
वीरभद्र पाण्डेय, गिजवार — 10 दिन का वेतन कटौती
सूर्यप्रकाश शुक्ला, डांगा — 5 दिन का वेतन कटौती
प्रदीप सिंह, दादर — 10 दिन का वेतन कटौती
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पंचायत स्तर पर कार्यों की प्रगति और जिम्मेदार कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अधिकारियों ने कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती का संकेत दिया है।





























