फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमेरा शहरराज्य

मंदसौर में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, घर-दुकानों में घुसा पानी; कलेक्टर ने संभाला मोर्चा

IMG 20260826 WA0024

विंध्यभूमि मंदसौर। मंगलवार रात मौसम ने अचानक करवट ली और मंदसौर शहर सहित जिले के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही घंटों में हुई मूसलाधार बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसे इस सीजन की अब तक की सबसे तेज बारिश बताया जा रहा है। कम समय में बड़ी मात्रा में बारिश होने के कारण कई सड़कें पानी से लबालब हो गईं और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। जलभराव के चलते आम लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शिवना नदी और तालाबों का बढ़ा जलस्तर

लगातार तेज बारिश के बाद मंदसौर की प्रमुख शिवना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं तेलिया तालाब सहित जिले के अन्य जलस्रोतों में भी पानी की आवक बढ़ी है। कई नदी-नालों में तेज बहाव देखने को मिला।

मंदसौर के आसपास अफजलपुर, सीतामऊ, नाहरगढ़, भानपुरा, गरोठ, शामगढ़, पिपलियामंडी, बरखेड़ा और दलोदा क्षेत्र में भी तेज बारिश होने की जानकारी सामने आई है। कई इलाकों में नदी-नालों के उफान पर आने से आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बनी।

जलभराव के बाद नगर पालिका ने शुरू की पानी निकासी

शहर में जलभराव की सूचना मिलने के बाद नगर पालिका ने राहत और पानी निकासी का काम शुरू किया। प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए चार पंप चालू किए गए और पानी को शिवना नदी की ओर छोड़ा गया।

कम समय में हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया था। प्रशासन की टीमों ने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी रही।

कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

बारिश के बाद बने हालात का जायजा लेने के लिए कलेक्टर दिव्यांक सिंह भी अधिकारियों के साथ मैदान में पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जलभराव और पानी निकासी की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

तेज बारिश के बाद जिले में प्रशासन और नगर पालिका की टीमें सक्रिय हैं। वहीं लोगों से नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper