Rewa semaria news, जान्हवी की सफलता से परिवार में खुशी, सेमरिया क्षेत्र का बढ़ाया गौरव
Rewa semaria news,रीवा सेमरिया। बैकुंठपुर के वार्ड क्रमांक 11 निवासी जान्हवी गुप्ता ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में 488 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। उन्होंने एमबीबीएस में प्रवेश के लिए स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, शिक्षकों और सेमरिया क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
जान्हवी गुप्ता वेद अंशिका मैरिज गार्डन, सेमरिया के संचालक मनोज गुप्ता की भांजी हैं। उनके पिता रामदेव गुप्ता और माता साधना गुप्ता हैं। वहीं, उनके नाना मुन्नालाल गुप्ता तथा नानी मुन्नी देवी गुप्ता हैं।
Rewa semaria news,जान्हवी ने अपनी मेहनत, लगन और नियमित अध्ययन के बल पर नीट परीक्षा में यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि पर परिवारजनों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
जान्हवी का लक्ष्य चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज की सेवा करना है। उन्होंने भविष्य में चिकित्सक बनकर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की इच्छा व्यक्त की है। उनकी सफलता को परिवार के साथ-साथ पूरे सेमरिया क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।











































