भाईचारे और नई ऊर्जा के संचार का सशक्त माध्यम है खेल:- ज्ञान
सीधी:ए पी शर्मा:-सीधी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठेंगरही में आयोजित स्व. रंगदेव सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। फाइनल के रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्राम गिजवार की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया जबकि मेजबान ग्राम ठेंगरही की टीम उपविजेता रही।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सुनने पुरस्कृत करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन टीम भावना आपसी भाईचारे और नई ऊर्जा का संचार करने का सशक्त माध्यम है। आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए भी बधाई दी।
ज्ञान सिंह के हाथों ली कांग्रेस की सदस्य
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गाड़ा लोलर सिंह निवासी रामप्रकाश विश्वकर्मा तथा ग्राम सिरसी निवासी छोटेलाल बैगा,रमेश बैगा एवं मनधारी बैगा ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के हाथों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सभी नवागत सदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।













































