सीधी

सिहावल चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा न्यायालय के आदेश पर आरोपी को भेजा जेल

नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 12 शीशियां बरामद

सीधी में नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार आरोपी

सीधी:ए पी शर्मा :-जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमिलिया थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम गेरुआ में गैस एजेंसी के पास से 12 शीशी ऑनरेक्स नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सज्जन सिंह परिहार पिता भाईलाल सिंह निवासी ग्राम सिहावल के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों और प्रतिबंधित दवाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी अमिलिया के नेतृत्व में सिहावल चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल पुलिस बल के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गेरुआ में गैस एजेंसी के पास एक व्यक्ति नशीली कफ सिरप बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper