
सीधी। ललित कला एवं रंगमंच को समर्पित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था संस्कार भारती, सीधी द्वारा जिले के राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह चौहान, श्रीमती अजीता द्विवेदी एवं राकेश द्विवेदी को यशस्वी विधायक आदरणीय श्रीमती रीती पाठक के करकमलों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित शिक्षकों की उपलब्धियों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, निष्ठा एवं योगदान की सराहना की गई। उनकी उपलब्धियों को जिले के लिए गौरव और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।
साथ ही, राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती अजीता द्विवेदी का कटनी से पधारे पूर्व सरपंच दीपक शुक्ला, कल्पना शुक्ला, ममता शुक्ला, आश शुक्ला (सोनू), जूही शुक्ला, पंकज द्विवेदी, अमन द्विवेदी एवं सोनम द्विवेदी द्वारा विशेष रूप से आत्मीय सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें राधा-कृष्ण की सुंदर प्रतिमा, वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री भेंट की गई तथा मिठाई खिलाकर उनकी उपलब्धि की खुशियां साझा की गईं।

संस्कार भारती के कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदरणीय इंद्र शरण सिंह, विश्व बंधुधर द्विवेदी, सेवानिवृत्त प्रोफेसर रामलला शुक्ला, डॉ. राजकरण शुक्ला, शास्त्री प्रसाद मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, संस्कार भारती, सीधी के अध्यक्ष हीरालाल सिंह चंदेल, सुभाष चंद्र मिश्रा, आराधना सिंह, राजेश सिंह, राम सिंह, सौरभ सिंह, श्रवण शुक्ल, आशुतोष गुप्ता, हरि विलास गुप्ता, स्नेहलता तिवारी एवं लक्ष्मी सितानी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
समारोह का वातावरण आत्मीयता, सम्मान एवं हर्षोल्लास से परिपूर्ण रहा। यह आयोजन शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति समाज के आदर, सम्मान एवं कृतज्ञता की एक सराहनीय अभिव्यक्ति रहा।













































