Kusmi news,कुसमी। सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र के टमसार वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ाई का कार्य करने वाले हितग्राहियों को भुगतान नहीं मिलने की शिकायत सामने आई है। वन विभाग के कर्मचारियों से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं होने पर ग्राम पंचायत कोडार के एक हितग्राही ने एसडीएम कुसमी के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की है।
Kusmi news,ग्राम पंचायत कोडार निवासी तेज बहादुर सिंह का कहना है कि उन्होंने अपने परिवार के साथ तेंदूपत्ता तोड़ाई का कार्य किया था। उनके अनुसार उन्होंने करीब 1,260 गड्डी तेंदूपत्ता तोड़ा, लेकिन अभी तक इसकी राशि उनके बैंक खाते में नहीं पहुंची है। हितग्राही का कहना है कि उनके साथ तेंदूपत्ता तोड़ाई करने वाले कई अन्य लोगों को भुगतान मिल चुका है, जबकि उनका भुगतान अब भी लंबित है।
कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
Kusmi news,तेज बहादुर सिंह के अनुसार, भुगतान के संबंध में उन्होंने कई बार वन विभाग के कर्मचारियों से संपर्क किया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। उनका कहना है कि आगामी समय में बोनस की राशि भी मिलने वाली है। ऐसे में मूल भुगतान लंबित होने के कारण बोनस की राशि को लेकर भी उन्हें चिंता बनी हुई है।
हितग्राही ने बताया कि भुगतान नहीं मिलने के कारण परिवार को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एसडीएम ने जांच के दिए निर्देश
Kusmi news मामला एसडीएम कुसमी के समक्ष पहुंचने के बाद उन्होंने हितग्राही को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए वन विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि भुगतान लंबित रहने का कारण क्या है और हितग्राही को उसकी तेंदूपत्ता तोड़ाई की राशि कब तक प्राप्त होती है।
कई फड़ों पर भुगतान लंबित होने का दावा
Kusmi news,समाजसेवी आनंद सिंह दुआ का दावा है कि क्षेत्र के कई तेंदूपत्ता फड़ों पर हितग्राहियों का भुगतान लंबित है। उनका कहना है कि इस संबंध में वन विभाग के कर्मचारियों को शिकायतें भी दी गई हैं, लेकिन समस्या के निराकरण के लिए अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है।
Kusmi news,उन्होंने कहा कि ऐसे हितग्राहियों की पहचान कर प्रत्येक क्षेत्र में शिविर लगाए जाएं और जिन लोगों का किसी कारणवश भुगतान नहीं हो पाया है, उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाए।
Kusmi news,आनंद सिंह दुआ ने कहा कि यदि जल्द ही लंबित भुगतान सहित अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जंगली जानवरों द्वारा घरेलू पशुओं को नुकसान पहुंचाने, गांवों में वन्यजीवों के प्रवेश और फसलों को हो रहे नुकसान सहित अन्य समस्याओं को लेकर वन विभाग के टमसार कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
Kusmi news,फिलहाल एसडीएम के निर्देश के बाद वन विभाग की जांच पर हितग्राही की निगाहें टिकी हुई हैं। जांच के बाद ही लंबित भुगतान की वास्तविक स्थिति और समस्या के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।



































Kusmi news,कुसमी। सीधी जिले के कुसमी क्षेत्र के टमसार वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ाई का कार्य करने वाले हितग्राहियों को भुगतान नहीं मिलने की शिकायत सामने आई है। वन विभाग के कर्मचारियों से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं होने पर ग्राम पंचायत कोडार के एक हितग्राही ने एसडीएम कुसमी के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की है।







