
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली की पांच बड़ी लोकेशन्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें दिल्ली हाई कोर्ट, जामनगर हाउस, झंडेवालान फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, एमबी साकेत ऑफिस/डीएम ऑफिस, दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल 3 और एसडीएम ऑफिस दिल्ली कैंट शामिल हैं।
दमकल विभाग के अनुसार, दमकल वाहन सभी लोकेशन पर भेज दिए गए हैं। हालांकि अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। ईमेल पर मिली धमकी के बाद सभी पांच लोकेशन खाली करा ली गई है और पुलिस व अन्य जांच एजेंसियां मौके पर जांच कर रही हैं।
क्या बोले हाई कोर्ट के ज्वाइंट सेक्रेटरी?
धमकी के बाद दिल्ली हाई कोर्ट के ज्वाइंट सेक्रेटरी वकील कुनाल ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह धमकी फर्जी थी। सभी जगह नियंत्रण में हैं। बॉम्ब स्क्वायड और स्निफर डॉग्स पूरे हाई कोर्ट प्रांगण की बारीकी से जांच कर रहे हैं। अब तक किसी डर की कोई बात सामने नहीं आई है।



















