
नई दिल्ली। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने शुक्रवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान उनकी जुबानी टिप्पणियों को ‘गलत तरीके से पेश किया गया’ और बाद में देश के युवाओं को गुमराह करने के लिए ‘बुरी नीयत’ से इस्तेमाल किया गया।
जो बात कही ही नहीं गई, उसे ऐसे दिखाया गया: CJI
डीडी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कांत ने कहा, ‘मेरी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया और उसका गलत इस्तेमाल किया गया। जो बात कही ही नहीं गई, उसे ऐसे दिखाया गया जैसे वह कही गई हो।
यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। खासकर, यह देश के युवाओं को गुमराह करने की एक बड़ी और बुरी नीयत वाली कोशिश है।’ साथ ही CJI ने सोशल मीडिया पर बिना जरूरी संदर्भ के कोर्ट की कार्यवाही के छोटे क्लिप्स के फैलने पर चिंता जाहिर की।





















