फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसीधी

Kusmi news.किसानों और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर 1 अक्टूबर को कुसमी में कांग्रेस का धरना

IMG 20260924 WA0124kusmi news.एसडीएम से मिले कांग्रेस पदाधिकारी, तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन की तैयारी

kusmi news.कुसमी (सीधी)। क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ब्लॉक कमेटी कुसमी के तत्वावधान में आगामी 1 अक्टूबर 2026 को कुसमी तहसील कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विमल जायसवाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेषमणि प्रसाद पनिका एवं गंगा नामदेव ने एसडीएम से मुलाकात की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन के संबंध में प्रशासन को सूचना देते हुए अनुमति संबंधी प्रक्रिया पूरी की किसानों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे

Kusmi News.कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार, धरना-प्रदर्शन के दौरान कोडार बांध से किसानों के खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने, नहरों के क्षतिग्रस्त होने तथा करीखोह-जरबो क्षेत्र से आने वाले पानी की माइनर नहर से संबंधित समस्या सहित किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए जाएंगे।

इसके अलावा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध नहीं होने, क्षेत्र में पेयजल की समस्या, लंबित सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा अन्य स्थानीय जनसमस्याओं को भी धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रमुखता से उठाने की बात कांग्रेस नेताओं ने कही है।

Kusmi news.जिला कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति में होगा प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, यह धरना कांग्रेस ब्लॉक कमेटी कुसमी के तत्वावधान में तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

Kusmi news.कांग्रेस पदाधिकारियों ने संबंधित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर क्षेत्र के किसानों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

Related Posts

Epaper