फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसीधी

Kusmi news,कुसमी में अंत्योदय स्वास्थ्य मेले में उमड़ी हजारों मरीजों की भीड़, अस्पताल की व्यवस्थाएं पड़ीं कम

IMG 20260925 WA0157kusmi news,भारी भीड़ के चलते अस्पताल परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाएं कम पड़ गईं। हालांकि लगातार हो रही बारिश के बावजूद जिला स्तरीय चिकित्सा दल ने मरीजों की जांच, उपचार और परामर्श का कार्य लगातार जारी रखा।

 

Kusmi news,मध्य प्रदेश शासन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला प्रशासन तथा कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

Kusmi news,कार्यक्रम में धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौम्या आनंद, जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, जनपद सदस्य सावित्री पनिका, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे, एसडीएम सागर दिलीप जैन, तहसीलदार नारायण सिंह, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, बीआरसीसी अंगिरा द्विवेदी सहित जिला चिकित्सा दल, कुसमी क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच-सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहा।

विधायक टेकाम ने स्वास्थ्य टीम के प्रयासों की सराहना की

Kusmi news,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि शिविर के दौरान लगातार बारिश होने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने पूरी लगन के साथ मरीजों की जांच और उपचार का कार्य जारी रखा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए शिविर में पहुंचे सभी मरीजों से उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

10 आंगनबाड़ी केंद्रों का भूमिपूजन

Kusmi news,स्वास्थ्य मेले के दौरान विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कुसमी क्षेत्र में बनने वाले 10 आंगनबाड़ी केंद्रों का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं से संबंधित सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

सांदीपनि विद्यालय की छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Kusmi news,कार्यक्रम के दौरान सांदीपनि विद्यालय की छात्राओं ने गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का स्वागत किया। इसके साथ ही नाट्य कलाकारों ने विभिन्न सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।

जिला पंचायत सीईओ ने कुसमी की रैंकिंग में सुधार की बात कही

Kusmi news,शिविर में पहुंचीं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौम्या आनंद ने बताया कि जिले में कार्यभार संभालने के बाद विभिन्न क्षेत्रों की समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि समीक्षा के दौरान कुसमी की रैंकिंग अपेक्षाकृत कम पाई गई है। उन्होंने क्षेत्र में योजनाओं एवं विकास कार्यों की स्थिति में सुधार के लिए आगे आवश्यक प्रयास किए जाने की बात कही।

छह माह के भीतर दोबारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का आश्वासन

Kusmi news,कार्यक्रम के समापन अवसर पर एसडीएम सागर दिलीप जैन ने उपस्थित अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य मेले में पहुंचे। बारिश के कारण लोगों को हुई असुविधा के लिए उन्होंने खेद व्यक्त किया।

एसडीएम ने आश्वासन दिया कि आगामी छह माह के भीतर कुसमी में पुनः इसी प्रकार का स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि इस शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए लोगों को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच एवं उपचार की सुविधा मिल सके।

बारिश के कारण कुछ मरीज स्वास्थ्य सेवाओं से रहे वंचित

Kusmi news,स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य मेले से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा मिली। हालांकि लगातार बारिश और बड़ी संख्या में मरीजों की मौजूदगी के कारण कुछ लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बारिश और भीड़ के कारण कुछ मरीज शिविर का पूरा लाभ लिए बिना ही वापस लौट गए।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम एवं जिला प्रशासन से कुसमी में पुनः स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने की मांग की, ताकि इस बार स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए मरीजों को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच और उपचार की सुविधा मिल सके।

थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी ने संभाली यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

Kusmi news,अंत्योदय स्वास्थ्य मेले के दौरान थाना प्रभारी कुसमी अरुणा द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग की व्यवस्था संभाली गई। शिविर में आने वाले वाहनों के लिए अलग से पार्किंग व्यवस्था कराई गई तथा कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया।

भारी भीड़ के बावजूद पुलिस की मुस्तैदी के चलते यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रही और कार्यक्रम स्थल के आसपास जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। पुलिस की व्यवस्था से मरीजों एवं उनके परिजनों को आवागमन में सुविधा मिली।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper