फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसीधी

नेशनल हाईवे-39 पर दर्दनाक हादसा: चुरहट न्यायालय में पदस्थ नगर सेना सिपाही की मौत

Screenshot 20260821 222400 WhatsApp Business

विंध्यभूमि चुरहट। चुरहट न्यायालय में पदस्थ मध्यप्रदेश नगर सेना के सिपाही रामाधार साकेत की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-39, सीधी-रीवा रोड पर अमरपुर के पास जयसवाल ढाबा के समीप हुआ बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामाधार साकेत मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल की एक ऑटो से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामाधार साकेत की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

न्यायालय एवं नगर सेना में शोक
रामाधार साकेत चुरहट न्यायालय में नगर सेना सिपाही के रूप में पदस्थ थे। सड़क हादसे में उनकी अचानक मौत की खबर से न्यायालय परिसर और नगर सेना से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। घटना ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना में शामिल ऑटो और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper