फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसीधी

Kusmi news,कुसमी के भगवार में धान की फसल में कीट-व्याधि का प्रकोप, कृषि उपसंचालक ने किया निरीक्षण

IMG 20260925 WA0168 1kusmi news,कुसमी (सीधी)। विकासखंड कुसमी के ग्राम भगवार में धान की फसल में कीट-व्याधि के प्रकोप की सूचना मिलने के बाद कृषि विभाग सक्रिय हुआ। शुक्रवार, 25 सितंबर को कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और फसल की स्थिति का जायजा लिया।

Kusmi news,निरीक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि आर. एस. गुप्ता एवं सभापति हीराबाई सिंह ने संयुक्त रूप से प्रभावित खेतों का भ्रमण किया। इस दौरान स्थानीय किसान तथा कृषि विभाग के मैदानी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Kusmi news,अधिकारियों ने खेतों में धान की फसल का बारीकी से अवलोकन कर कीट-व्याधि से प्रभावित स्थिति की जानकारी ली। साथ ही किसानों से फसल की नियमित निगरानी करने तथा रोग या कीट के प्रारंभिक लक्षण दिखाई देने पर तत्काल कृषि विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी कर्मचारियों से संपर्क करने की अपील की।

Kusmi news,कृषि अधिकारियों ने कहा कि धान की फसल को संभावित नुकसान से बचाने के लिए कीट एवं रोग की समय पर पहचान और उचित उपचार आवश्यक है। विभाग की ओर से किसानों को फसल प्रबंधन एवं कीट-व्याधि की रोकथाम के संबंध में आवश्यक तकनीकी सलाह भी दी जा रही है।

Kusmi news,कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल का नियमित निरीक्षण करते रहें और किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर बिना विलंब विशेषज्ञों से सलाह लेकर उचित प्रबंधन अपनाएं।

Related Posts

Epaper