फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसीधी

Sidhi kusmi news,कुसमी क्षेत्र में सीईओ जिला पंचायत ने योजनाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

IMG 20260926 191306sidhi kusmi news,आवास, नल-जल, शिक्षा, रेशम उत्पादन एवं ग्रामीण पर्यटन को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 

Sidhi kusmi news,सीधी कुसमी। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी सौम्या आनंद ने शुक्रवार को कुसमी क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय संस्थाओं, विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

रेशम उत्पादन केंद्र का किया निरीक्षण

Sidhi kusmi news,ग्राम लोहझर में संचालित रेशम उत्पादन केंद्र के निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने जिला परियोजना प्रबंधक, ग्रामीण आजीविका मिशन तथा सहायक संचालक रेशम को केंद्र की आवश्यकताओं एवं कमियों का आकलन कर विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने तथा राज्य स्तर पर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। साथ ही स्वयं सहायता समूहों को रेशम उत्पादन की गतिविधियों से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर

Sidhi kusmi news,सीईओ जिला पंचायत ने पर्यटन की संभावनाओं वाले ग्राम परसिली सहित अन्य ग्रामों का भी जायजा लिया। उन्होंने इच्छुक हितग्राहियों के माध्यम से ग्रामीण आवास-पर्यटन की सुविधाएं विकसित करने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन मंडल को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पर्यटन के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जा सकता है।

विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Sidhi kusmi news,शासकीय आदर्श विद्यालय कुसमी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला परियोजना समन्वयक एवं जिला शिक्षा अधिकारी को सभी विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन की साप्ताहिक भोजन सूची, संबंधित स्वयं सहायता समूह तथा भोजन तैयार करने वाली रसोइया का नाम विद्यालय की दीवार पर प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के नाम भी दीवार पर प्रदर्शित कराने को कहा। साथ ही विद्यालय परिसरों में स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल तथा उपयोग योग्य शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश

Sidhi kusmi news,जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रधानमंत्री आवास योजना, आवास प्लस तथा प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत अपूर्ण आवासों को विशेष प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जूरी, टमसार सहित अन्य पंचायतों में हस्तांतरण के बाद बंद पड़ी नल-जल योजनाओं की नियमित समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पुनः प्रारंभ कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

योजनाओं की नियमित निगरानी पर जोर

Sidhi kusmi news,सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Related Posts

Epaper