फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमेरा शहरराज्यसीधी

Shiv Sena Ultimatum Over Mismanagement: अव्यवस्थाओं पर शिवसेना का अल्टीमेटम, विवेक पाण्डेय बोले—लापरवाही बर्दाश्त नहीं

IMG 20261022 WA0047

डॉक्टरों की अनुपस्थिति, चोरी, भर्ती में अनियमितता और गंदगी पर उठाए सवाल; कार्रवाई नहीं हुई तो होगा लोकतांत्रिक आंदोलन

सीधी। Shiv Sena Ultimatum Over Mismanagement: जिला अस्पताल सीधी की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को शिकायत पत्र सौंपकर गंभीर मामलों की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने डॉक्टरों की ड्यूटी से कथित अनुपस्थिति, मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलने, चोरी की घटना का खुलासा नहीं होने, सफाई व्यवस्था में लापरवाही और रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी पर सवाल उठाए हैं।

 

Shiv Sena Ultimatum Over Mismanagement: विवेक पाण्डेय ने कहा कि जिला अस्पताल गरीबों और जरूरतमंदों के उपचार का प्रमुख केंद्र है। यहां मरीजों को समय पर इलाज मिलना चाहिए, लेकिन लापरवाही की शिकायतें सामने आना चिंताजनक है।

 

Shiv Sena Ultimatum Over Mismanagement: उन्होंने अस्पताल से चोरी हुई मशीनों एवं सरकारी संपत्ति की बरामदगी, सीसीटीवी फुटेज की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही डॉक्टरों की उपस्थिति, निजी क्लीनिकों को अधिक समय देने संबंधी शिकायतों तथा अस्पताल में स्वीकृत एवं रिक्त पदों की स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठाई। शिकायत पत्र में उल्लेखित ‘सेट मैप’ भर्ती प्रक्रिया की भी जांच कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने की बात कही।

 

Shiv Sena Ultimatum Over Mismanagement: शिवसेना ने अस्पताल की सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और जांच की प्रगति की लिखित जानकारी देने की मांग की है। संगठन का कहना है कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

 

Shiv Sena Ultimatum Over Mismanagement: विवेक पाण्डेय ने चेतावनी दी कि शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई तो शिवसेना जिला प्रशासन एवं उच्च स्वास्थ्य अधिकारियों के समक्ष मामला उठाएगी और जनहित में लोकतांत्रिक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि मरीजों के स्वास्थ्य और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Shiv Sena Ultimatum Over Mismanagement: इस दौरान शिवसेना जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, जिला उपाध्यक्ष हृदेश त्रिवेदी उर्फ हित्तू, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, नगर सहसंयोजक राजन मिश्रा, युवा कोषाध्यक्ष लाल वर्मा, विकास वर्मा और अनुपम दुबेदी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper