
Sidhi Police Action: सीधी पुलिस ने छुहिया घाटी कांड में फरार चल रहे ₹30,000 के इनामी आरोपी संजय पटेल (30 वर्ष), निवासी कुइयाँ कला, थाना मनगवां, जिला रीवा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस दल पर हमला कर पुलिस अभिरक्षा से बंदी आदित्य मिश्रा को छुड़ाकर ले जाने की घटना में शामिल होने का आरोप है।
Sidhi Police Action: यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज हेमंत चौहान के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के नेतृत्व में सीधी एवं रीवा पुलिस के समन्वित प्रयासों से की गई।
Sidhi Police Action: फरार इनामी आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना, भौतिक साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सीमा के पास उसकी मौजूदगी का पता चला। इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की।
Sidhi Police Action: पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया। इसी दौरान आरोपी की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के दौरान घायल हुए आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
Sidhi Police Action: पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस दल पर हमले और पुलिस अभिरक्षा से बंदी को छुड़ाकर ले जाने की घटना में अपनी भूमिका के संबंध में जानकारी दी है। उसके बयानों का उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर परीक्षण किया जा रहा है।
Sidhi Police Action: गिरफ्तारी में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी, उपनिरीक्षक शेषमणि मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रसन्न मिश्रा, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सिंह, आरक्षक लक्ष्मीकांत पाण्डेय, आरक्षक सचिन साहू, आरक्षक विवेक द्विवेदी, नायक शशिशेखर उपाध्याय और साइबर सेल के कृष्ण मुरारी दुबे का सराहनीय योगदान रहा।
Sidhi Police Action: वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और सीधी-रीवा पुलिस के समन्वित प्रयासों से इनामी आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रकरण का विवरण
Sidhi Police Action: यह मामला थाना रामपुर नैकिन में अपराध क्रमांक 1000/2026 के तहत दर्ज है। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
नोट: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के अधीन होगी।









































