भोपाल

भोपाल में महिला सब-इंस्पेक्टर की हत्या, प्रेमी पर हत्या के बाद आत्महत्या का शक

भोपाल में महिला सब-इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत का मामला
भोपाल। राजधानी भोपाल की लेकपर्ल कॉलोनी में एक महिला सब-इंस्पेक्टर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 45 वर्षीय मिनाक्षी गोखले, जो द्वितीय आरटीओ इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थीं, के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उनके सिर पर चोट के निशान मिले हैं और शव के पास खून से सना हथौड़ा भी बरामद हुआ है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक मिनाक्षी रविवार शाम करीब 7 बजे अपनी दोस्त कृतिका के साथ मकान पहुंची थीं। रात में वह कृतिका की बेटी के साथ अंदर वाले कमरे में सोई थीं। सोमवार सुबह करीब 7 बजे कृतिका के जागने पर बाहर वाले कमरे में मिनाक्षी का शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

प्रेम संबंध को लेकर विवाद की आशंका

पुलिस के अनुसार मकान में रहने वाला पवन कुमार द्विवेदी (48) मिनाक्षी से शादी करना चाहता था, जबकि मिनाक्षी इसके लिए तैयार नहीं थीं। पुलिस को आशंका है कि इसी बात को लेकर रविवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ और पवन ने कथित तौर पर हथौड़े से मिनाक्षी के सिर पर हमला किया।
जांच में यह भी सामने आया है कि पवन मूल रूप से सीधी जिले का रहने वाला था और इंदौर में कोचिंग कक्षाएं चला चुका था। पुलिस के अनुसार करीब दो साल पहले मिनाक्षी का अपने पति से तलाक हो चुका था।

हत्या के बाद पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या का दावा

पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपी घर से करीब 20 मीटर दूर एक पेड़ पर फंदा लगाकर मृत मिला। उसकी जेब से बैंक पासबुक भी मिलने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ एफएसएल टीम से भी जांच कराई है। अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और घटनाक्रम की स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पुष्टि की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper