फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसीधी

Sidhi kusmi news,कुसमी में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, निकाला पैदल मार्च

IMG 20261008 WA0167Sidhi kusmi news,वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Sidhi kusmi news,कुसमी। वोट चोरी के मुद्दे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को विरोध-प्रदर्शन के दौरान बार-बार हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा गुरुवार को देशभर में ‘काला दिवस’ मनाया गया। इसी क्रम में सीधी जिले के कुसमी ब्लॉक मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत पैदल मार्च निकाला।

Sidhi kusmi news,कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विमल जायसवाल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेषमणि पनिका ने किया। पैदल मार्च में कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Sidhi kusmi news,स दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का उद्देश्य मताधिकार, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

Sidhi kusmi news,पैदल मार्च के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कुसमी तहसीलदार नारायण सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ और ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारे लगाए।

कार्यक्रम में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper