Sidhi kusmi news,वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान समारोह में जवानों का बढ़ाया मान, दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
Sidhi kusmi news,सीधी, 8 अक्टूबर। देश की सुरक्षा और सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वीर जवानों के सम्मान में जनपद सभागार सीधी में ‘वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने विभिन्न सुरक्षा बलों में सेवाएं दे चुके वीर जवानों एवं उनके परिजनों को श्रीफल, शाल और पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में ग्राम भगवार निवासी हवलदार श्रवण कुमार मिश्रा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उप निरीक्षक रामेश्वर सिंह, ग्राम वजबई निवासी सीआरपीएफ के सिपाही रामप्रसाद सिंह तथा ग्राम धुम्माडोल निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रधान आरक्षक महाबली सिंह को सम्मानित किया गया।
जवानों का त्याग युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
Sidhi kusmi news,कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा तथा आंतरिक शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। वीर जवानों का साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उनका जीवन और कर्तव्यनिष्ठा युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा प्रदान करती है।
एसडीएम कुसमी सागर दिलीप जैन ने भी वीर जवानों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की सराहना करते हुए उनके योगदान को नमन किया। विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सैनिकों के त्याग और समर्पण को सदैव स्मरण किया जाना चाहिए।
दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण
Sidhi kusmi news,समारोह के उपरांत दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें श्रवण यंत्र, लाठी, हाथ-पैर में उपयोग किए जाने वाले बेल्ट, व्हीलचेयर सहित अन्य आवश्यक उपकरण शामिल रहे।
विधायक ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
Sidhi kusmi news,कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विमल जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, सरपंच चेतना सिंह, एसडीएम कुसमी सागर दिलीप जैन, बीआरसी अंगीरा द्विवेदी, जयेस जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, जितेंद्र गुप्ता, पंकज मिश्रा सहित सरपंच-सचिव, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।











































