फ़्लैश न्यूज़मध्य प्रदेशमेरा शहरराज्यसीधी

Sidhi News, करोड़ों की लागत से बनी सड़क उखड़ी, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा,रामपुर नैकिन के बरदैला गांव में सड़क की दुर्दशा, 

IMG 20261010 WA0007

विंध्यभूमि,Sidhi News:- जिले के रामपुर नैकिन विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अगडाल के बरदैला गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क की बदहाली का मामला सामने आया है। सड़क की गिट्टियां उखड़कर बाहर निकल आई हैं, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित विभाग से जांच कराने की मांग की है

 

स्कूल के पास सड़क की हालत खराब

 

Sidhi News,शिकायतकर्ता अनूप कुमार के अनुसार, बरदैला गांव में स्थानीय विद्यालय के पास और गोपाल मिश्रा के घर के नजदीक बनी सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। सड़क की गिट्टियां बाहर निकल आई हैं, जिससे राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि वाहनों के गुजरने के दौरान गिट्टियां उछलकर लगने की आशंका रहती है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं

 

निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Sidhi News,ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क की वर्तमान स्थिति को देखते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच जरूरी है। उनका कहना है कि यदि निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप हुआ होता, तो सड़क की ऐसी हालत नहीं होती। हालांकि, निर्माण कार्य में अनियमितता या भ्रष्टाचार की आशंका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी

 

शिकायत दर्ज, कार्रवाई का इंतजार

Sidhi News,इस मामले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में शिकायत क्रमांक 37390903 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 23 मार्च को इस संबंध में शिकायत की गई थी। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने, जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई करने और सड़क का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper