फ़्लैश न्यूज़मध्य प्रदेशमेरा शहरराज्यसीधी

Sidhi News,प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से कृष्णचन्द्र भुजवा ने संवारा स्वरोजगार, बने आत्मनिर्भर

IMG 20261011 WA0024

Sidhi News,एपी शर्मा ब्यूरो,मेहनत, लगन और सही समय पर मिली आर्थिक सहायता किसी भी व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। इसका उदाहरण नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड क्रमांक 6 निवासी कृष्णचन्द्र भुजवा हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेकर अपने बंद पड़े फल के व्यवसाय को फिर से शुरू किया और आज आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।

Sidhi News,कृष्णचन्द्र भुजवा पहले फल का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। कोरोना काल में परिस्थितियां प्रतिकूल हुईं और उन्हें अपना ठेला लगाना बंद करना पड़ा। व्यवसाय बंद होने से उनकी आमदनी का साधन समाप्त हो गया। ऐसे कठिन समय में उनके सामने परिवार के भरण-पोषण की चिंता खड़ी हो गई।

Sidhi News,इसी दौरान नगर पालिका परिषद सीधी द्वारा फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे थे। कृष्णचन्द्र ने भी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। उनका आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्हें प्रथम चरण में 10 हजार रुपये, इसके बाद 20 हजार रुपये तथा फिर 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ।

Sidhi News, योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता का उपयोग करते हुए कृष्णचन्द्र ने अपने फल के व्यवसाय को दोबारा शुरू किया। निरंतर मेहनत और लगन से उन्होंने धीरे-धीरे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। आज वे नियमित रूप से अपना व्यवसाय संचालित कर रहे हैं और इससे लगभग 15 हजार रुपये प्रतिमाह की आय अर्जित कर रहे हैं। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है और वे अपनी पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हुए हैं।

Sidhi News,कृष्णचन्द्र भुजवा का अनुभव बताता है कि समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता छोटे व्यापारियों को कठिन परिस्थितियों से उबरने और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर प्रदान कर सकती है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना उनके लिए न केवल व्यवसाय दोबारा शुरू करने का माध्यम बनी, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का सहारा भी बनी।

Sidhi News, कृष्णचन्द्र भुजवा ने अपने स्वरोजगार को पुनः स्थापित करने में मिले सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए आभार जताया

What's your reaction?

Related Posts

Epaper