
World Mental Health Day,विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला चिकित्सालय सीधी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं प्रसवोत्तर महिलाओं तथा किशोर-किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
World Mental Health Dayकार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. दीपा रानी इसरानी ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए मानसिक स्वास्थ्य पर पोषण, व्यवहार, पारिवारिक वातावरण और घरेलू हिंसा के प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं की भावनात्मक एवं मानसिक स्थिति पर विशेष ध्यान देने के महत्व को रेखांकित किया।
World Mental Health Day,कार्यक्रम में बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य का व्यक्ति के व्यवहार, पारिवारिक संबंधों और दैनिक जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। गर्भवती एवं प्रसवोत्तर महिलाओं के साथ-साथ किशोर-किशोरियों की मानसिक समस्याओं को समझना, उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनना और उन्हें सहयोगपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है।
World Mental Health Day, इस पर डॉ. रवि पटेल, डॉ. सुनीता तिवारी, डॉ. प्रभा तिवारी, डॉ. अंकित सिंह, डॉ. अरविंद सोनी, डॉ. हिमेश पाठक, डॉ. अरविंद, डॉ. सत्येंद्र, डॉ. माधुरी, साइकोलॉजिस्ट ज्योति मिश्रा, नर्सिंग ट्यूटर प्रीति, नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।











































