फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसीधी

Sidhi kusmi news,कुसमी पुलिस ने छह घंटे में 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को खोज निकाला

IMG 20261022 193103Sidhi kusmi news,कुसमी, सीधी। कुसमी थाना क्षेत्र की पोंडी चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को करीब छह घंटे में छत्तीसगढ़ सीमा के पास से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Sidhi kusmi news,पुलिस के अनुसार ग्राम बिडौरा निवासी 12 वर्षीय राजेश बैगा, पिता राकेश बैगा, 17 अक्टूबर से बिना बताए घर से चला गया था। काफी तलाश के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर उसकी मां मायावती बैगा ने 21 अक्टूबर को पोंडी चौकी में गुमशुदगी की सूचना दी।

Sidhi kusmi news,सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा द्विवेदी के निर्देशन में पोंडी चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक जय नारायण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से बालक के ग्राम ताल की ओर से छत्तीसगढ़ सीमा की तरफ जाने की सूचना मिली।

पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ सीमा के पास से बालक को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Sidhi kusmi news,पुलिस के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी कुसमी संतोष कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। बालक की तलाश में पुलिस टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper