फ़्लैश न्यूज़मध्य प्रदेशमेरा शहरराज्यरीवा

अतिवृष्टि से बिगड़े हालात पर सीएम मोहन यादव सख्त, रीवा-शहडोल-जबलपुर संभाग की समीक्षा,

IMG 20260823 WA0469

विंध्यभूमि रीवा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23 अगस्त को नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचकर अतिवृष्टि से प्रभावित रीवा, शहडोल एवं जबलपुर संभाग की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है, वहां राहत शिविरों का बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जाए .

राहत शिविरों में लोगों के लिए भोजन, स्वच्छ पेयजल और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। प्रशासन को प्रभावित लोगों की जरूरतों पर तत्काल ध्यान देने के निर्देश दिए गए.

 

उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के कारण जिन लोगों के मकान अथवा घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है, उन्हें नियमानुसार आरबीसी 6(4) के तहत तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रशासनिक अमला लगातार मैदानी क्षेत्रों में सक्रिय रहकर स्थिति पर नजर रखे और जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराए.

 

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद अब प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्यों को और तेज किए जाने की उम्मीद है। प्रशासन की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने तथा उन्हें आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की है.

What's your reaction?

Related Posts

Epaper