
विंध्यभूमि,BRICS Summit: समिट के अंतिम दिन ओपन मीटिंग आयोजित होगी, जिसमें सदस्य देशों के नेताओं के साथ आमंत्रित देशों के प्रमुख भी शामिल होंगे। बैठक में BRICS से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर चर्चा होने की संभावना है।
बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में आपसी सहयोग, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
साझा करेंसी पर भारत ने साफ किया रुख
BRICS समिट के पहले दिन भारत ने साझा करेंसी को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि फिलहाल BRICS की साझा मुद्रा शुरू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। हालांकि सदस्य देशों के बीच स्थानीय मुद्राओं में व्यापार को बढ़ावा देने और भुगतान व्यवस्था को मजबूत करने पर बातचीत जारी है।
नई दिल्ली डेक्लरेशन को मंजूरी
समिट के पहले दिन BRICS देशों ने नई दिल्ली डेक्लरेशन को मंजूरी दी। साझा बयान में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सदस्य देशों ने अपना रुख सामने रखा।
साझा बयान में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की गई और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता जताई गई। भारत के लिए आतंकवाद के मुद्दे पर BRICS देशों का यह साझा रुख महत्वपूर्ण माना जा रहा है।











































