फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराज्यसीधी

सीधी में अनुकंपा नियुक्ति की राह खुली, 9 अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी

images 38

विंध्यभूमि/सीधी। ,सीधी जिले में लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। जिला प्रशासन ने पात्र पाए गए 9 अभ्यर्थियों को अलग-अलग शासकीय कार्यालयों में नियुक्त करते हुए उनकी पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित कार्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने का रास्ता साफ हो गया है।

प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नियमों और दिशा-निर्देशों के तहत की गई है। अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े प्रकरणों की जिला स्तरीय समिति द्वारा जांच की गई। दस्तावेजों और पात्रता संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद संबंधित आवेदकों को नियुक्ति के योग्य माना गया।

जारी आदेश में धीरज कुमार वर्मा, पिता स्व. मिहीलाल वर्मा, निवासी सिविल लाइन सतना को तहसील गोपद बनास के कार्यालय सेमरिया अंतर्गत न्यायालय नायब तहसीलदार में पदस्थ किया गया है। वहीं प्रांजल मिश्रा, पिता स्व. विजय प्रकाश मिश्रा, निवासी ग्राम एवं पोस्ट पाड़, तहसील मझौली को कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा में जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह सत्यम सिंह चौहान, पिता स्व. शुभलायक सिंह चौहान, निवासी अमरवाह को मझौली में कार्यालय उपखंड अधिकारी राजस्व में नियुक्त किया गया है। विजय सिंह, पिता स्व. पुष्पराज सिंह, निवासी उपनी को कुसमी स्थित कार्यालय उपखंड अधिकारी राजस्व में पदस्थ किया गया है।

अमन सिंह, पिता स्व. रमेश सिंह, निवासी चितांग हटवाखास को कलेक्टर कार्यालय की अधीक्षक शाखा में नियुक्ति दी गई है। वहीं शिव बहादुर रातव, पिता स्व. बहादुर कोल, निवासी ग्राम कुड़ैनिया बेलहा, तहसील बहरी को जिला सीधी के कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

आदेश के अनुसार अमित कुमार सिंह चौहान, पिता स्व. पुष्पराज सिंह, निवासी ग्राम करगिल अमरवाह को तहसील सिहावल के तहसीलदार कार्यालय में नियुक्त किया गया है। वहीं बृजेश कुमार पाण्डेय, पिता स्व. विश्वकांत पाण्डेय, निवासी ग्राम बड़ागांव कोदौरा को राजस्व विभाग के अंतर्गत उपखंड कार्यालय सिहावल में पदस्थ किया गया है।

इन नियुक्तियों के साथ अलग-अलग राजस्व एवं जिला कार्यालयों में कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य ऐसे परिवारों के आश्रित सदस्यों को रोजगार उपलब्ध कराना है, जिनके सरकारी सेवा में कार्यरत परिजन की मृत्यु हो चुकी है। पात्रता और निर्धारित शासकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद आश्रित सदस्य को सरकारी सेवा में नियुक्ति प्रदान की जाती है।

जारी आदेश में नियुक्त कर्मचारियों के वेतन, परिवीक्षा अवधि और अन्य सेवा शर्तों का भी उल्लेख किया गया है। नियुक्ति के बाद संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करना होगा तथा शासन द्वारा तय नियमों का पालन करना होगा।

जिला प्रशासन के इस निर्णय से उन परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। पात्र प्रकरणों के परीक्षण के बाद नियुक्ति आदेश जारी होने से अब संबंधित अभ्यर्थियों के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश का रास्ता खुल गया है।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper