रीवा

कवरेज को लेकर पत्रकारों में नाराजगी, अस्पताल प्रबंधन से स्पष्ट नियम और आदेश सार्वजनिक करने की मांग

मीडिया की एंट्री पर विवाद, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के गेट पर पत्रकारों का धरना
13 1

रीवा: सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पत्रकारों के प्रवेश और समाचार कवरेज को लेकर बुधवार को विवाद की स्थिति बन गई। प्रवेश को लेकर सामने आई आपत्ति के बाद पत्रकार अस्पताल के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए और धरना देकर विरोध जताया। पत्रकारों ने अस्पताल परिसर में मीडिया की कवरेज को लेकर स्पष्ट व्यवस्था और नियम सार्वजनिक किए जाने की मांग की।
धरने पर बैठे पत्रकारों का कहना था कि अस्पताल में मरीजों की निजता, सुरक्षा और चिकित्सकीय व्यवस्था का सम्मान करते हुए मीडिया के लिए भी स्पष्ट दिशा-निर्देश निर्धारित किए जा सकते हैं। लेकिन यदि पत्रकारों के प्रवेश या कवरेज पर प्रतिबंध है तो उसका आधार क्या है और किस सक्षम अधिकारी के आदेश से यह व्यवस्था लागू की गई है, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए।

“किस नियम के तहत रोका गया प्रवेश?”

14 1

पत्रकारों ने सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पताल जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है। यहां उपचार व्यवस्था, मरीजों की सुविधाओं और समस्याओं से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग के लिए मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। पत्रकारों ने अस्पताल प्रबंधन से मांग की कि मीडिया के प्रवेश, कवरेज, मरीजों की निजता और अस्पताल की सुरक्षा से संबंधित नियमों को लिखित रूप में स्पष्ट किया जाए।

प्रबंधन से बातचीत की मांग

धरने के दौरान पत्रकारों ने अस्पताल प्रबंधन से संवाद कर विवाद का समाधान निकालने की मांग की। उनका कहना है कि पत्रकारों और अस्पताल प्रशासन के बीच स्पष्ट प्रोटोकॉल बनने से भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता है।

अब लिखित आदेश पर नजर

पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से यदि प्रवेश अथवा मीडिया कवरेज को लेकर कोई लिखित आदेश जारी किया गया है, तो उसकी वास्तविक स्थिति सामने आने के बाद विवाद की तस्वीर और स्पष्ट होगी। फिलहाल पत्रकारों के धरने के बाद मामला चर्चा में है और अस्पताल प्रशासन के आधिकारिक पक्ष का इंतजार है।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper