
चुरहट (सीधी)।भारतीय जनता पार्टी के चुरहट मंडल महामंत्री और वार्ड क्रमांक 10 (रामनगर, चुरहट) के पार्षद (एल्डरमैन) राजेश कुमार पटेल ने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आमजन को हो रही परेशानियों से निजात दिलाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने इस संबंध में चुरहट थाना प्रभारी को एक औपचारिक पत्र सौंपकर चुरहट नेहरू तिराहे पर होने वाली ट्रैफिक की समस्या की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया है।बाजार में लगती है भीड़, दुर्घटना का बना रहता है अंदेशाथाना प्रभारी को भेजे गए पत्र (क्रमांक 23) में पार्षद राजेश कुमार पटेल ने उल्लेख किया है कि चुरहट नेहरू तिराहे के पास पुलिस द्वारा नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग लगाई जाती है। इस मुख्य तिराहे पर चेकिंग होने के कारण तिराहे और आस-पास के पूरे बाजार क्षेत्र में लगातार भारी भीड़ की स्थिति निर्मित हो जाती है।
बाजार में गाड़ियों की लंबी कतारें और भीड़भाड़ होने से न सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि वहां हर समय किसी न किसी दुर्घटना के होने का अंदेशा भी बना रहता है। आम नागरिकों और व्यापारियों को रोजाना इस ट्रैफिक जाम से दो-चार होना पड़ रहा है।किसी अन्य स्थान पर चेकिंग लगाने की मांगजनता की इस व्यावहारिक समस्या को देखते हुए भाजपा मंडल महामंत्री व पार्षद ने पत्र के माध्यम से थाना प्रभारी से विशेष अनुरोध किया है कि जनहित में चुरहट नेहरू तिराहे से इस चेकिंग व्यवस्था को हटाया जाए। उन्होंने सुझाव दिया है कि इस मुख्य चौराहे और बाजार क्षेत्र को छोड़कर किसी अन्य उपयुक्त या वैकल्पिक स्थान पर वाहनों की चेकिंग लगाई जाए, जिससे पुलिस की चेकिंग कार्रवाई भी सुचारू रूप से चलती रहे और आम जनता को भी जाम व दुर्घटना के खतरों से मुक्ति मिल सके।











































