फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेशराज्य

एमपी के 165 किसानों की चमकेगी किस्मत, स्थापना दिवस पर मिलेंगे 55 ट्रैक्टर, 55 बुलेट और 55 ई-स्कूटर

एमपी के 165 किसानों की चमकेगी किस्मत, स्थापना दिवस पर मिलेंगे 55 ट्रैक्टर, 55 बुलेट और 55 ई-स्कूटर

15,298 किसानों ने क्विज में हासिल किए पूरे अंक, लॉटरी से 55 जिलों के 165 विजेताओं का चयन

mpbn 20261028 e83f04

भोपाल। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के 165 किसानों को ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल और ई-स्कूटर देकर सम्मानित किया जाएगा। किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों में से लॉटरी के माध्यम से विजेताओं का चयन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कार वितरित करेंगे, जबकि अन्य जिलों में प्रभारी मंत्री विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 55 जिलों से तीन-तीन किसानों का चयन किया गया है। प्रथम पुरस्कार के रूप में 55 किसानों को ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार में 55 किसानों को बुलेट मोटरसाइकिल और तृतीय पुरस्कार के रूप में 55 किसानों को ई-स्कूटर दिए जाएंगे।

40 हजार किसानों ने लिया हिस्सा

mpbn 20261028 6d3277

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 29 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक किया गया था। इसमें कृषि विकास, किसान कल्याण और शासन की योजनाओं से संबंधित 24 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित था और प्रतिभागियों को उत्तर देने के लिए 24 मिनट का समय मिला था।

प्रतियोगिता में लगभग 40 हजार किसानों ने भाग लिया। इनमें से 15,298 प्रतिभागियों ने सभी 24 प्रश्नों के सही उत्तर देकर पूरे अंक प्राप्त किए। इसके बाद 27 अक्टूबर को चयन समिति की निगरानी में लॉटरी के जरिए प्रत्येक जिले के तीन विजेताओं का चयन किया गया।

पूरे अंक हासिल करने वालों में 13,091 पुरुष, 2,201 महिलाएं और छह अन्य श्रेणी के प्रतिभागी शामिल रहे। आयु वर्ग के अनुसार 19 से 40 वर्ष के 9,408 और 40 वर्ष से अधिक उम्र के 5,782 प्रतिभागियों ने पूरे अंक प्राप्त किए। वहीं, 18 वर्ष तक की आयु के 108 प्रतिभागी भी सभी सवालों के सही जवाब देने में सफल रहे।

रीवा, सीधी और सिंगरौली के किसानों को भी मिलेगा ट्रैक्टर

mpbn 20261028 5c6a27

प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के किसानों ने भी प्रतियोगिता में पुरस्कार हासिल किए हैं। रीवा जिले से संतोष द्विवेदी, सीधी से प्रांशु गुप्ता, सिंगरौली से आशीष सिंह और मऊगंज से दिनेश कुशवाहा को प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं, शहडोल से ब्रजराज सिंह जोधावत, अनूपपुर से चंदन सिंह, उमरिया से राम प्रमोद गुप्ता, सतना से विद्या सोनी और मैहर से कृष्णा तिवारी को भी ट्रैक्टर पुरस्कार मिलेगा।

भोपाल जिले से संदीप वर्मा प्रथम पुरस्कार के विजेता बने हैं। वहीं, सुहानी राजपूत को द्वितीय और समीर गौड़ को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी विजेताओं के नाम घोषित कर दिए गए हैं।

किसानों को योजनाओं के प्रति जागरूक करना उद्देश्य

mpbn 20261028 421a92 1

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य किसानों को कृषि विकास, किसान कल्याण और सरकारी योजनाओं की जानकारी से जोड़ना था। प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृति विभाग के अंतर्गत वीर भारत न्यास, संस्कृति संचालनालय और जनसंपर्क विभाग ने किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय के सहयोग से किया।

सभी 165 विजेताओं की सूची ऑनलाइन जारी की गई है। किसान आधिकारिक वेबसाइट पर अपने जिले के प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेताओं के नाम देख सकते हैं। स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाला यह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किसानों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper