फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमेरा शहरराज्यसीधी

Road Accident: NH-39 पर भीषण सड़क हादसा, प्याज से भरा वाहन पलटा, चालक गंभीर घायल

Road Accident: NH-39 पर भीषण सड़क हादसा, प्याज से भरा वाहन पलटा, चालक गंभीर घायल

Screenshot 20261031 161241 Dainik Bhaskar

चंदवाही के पास हुआ हादसा, वाहन निकालने के लिए बुलानी पड़ीं दो क्रेन; 10 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान

 

Road Accident | सीधी। जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवाही गांव के पास शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। प्याज से भरा तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कीचड़ में पलट गया। हादसे में वाहन चालक नीरज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बाएं हाथ में चोट आई है, जबकि एक पैर फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। दुर्घटना में वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक वाहन को 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

 

Road Accident | कैसे हुआ हादसा?

 

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 10 बजे प्याज से भरा वाहन चंदवाही के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कीचड़ में पलट गया। वाहन पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और चालक को बाहर निकालने में मदद शुरू की।

 

Road Accident | दो क्रेन की मदद से निकाला गया वाहन

 

चंदवाही निवासी सोमेश्वर मिश्रा के मुताबिक दुर्घटना की सूचना मिलने पर वाहन मालिक ने मौके पर दो क्रेन बुलवाईं। वाहन कीचड़ में बुरी तरह धंस गया था, जिसके कारण एक क्रेन की मदद से उसे बाहर निकालना संभव नहीं हो पा रहा था। इसके बाद दूसरी क्रेन की सहायता से वाहन को उठाने का प्रयास किया गया।

 

Road Accident | गंभीर घायल चालक अस्पताल में भर्ती

 

स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक नीरज सिंह को वाहन से बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से उन्हें बहरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पदस्थ चिकित्सक डॉ. अमित वर्मा ने उनका प्राथमिक उपचार किया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 

Road Accident | वाहन को भारी नुकसान

 

दुर्घटना में प्याज से भरा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन की हालत और उसे निकालने में आई कठिनाइयों को देखते हुए नुकसान 10 लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल घायल चालक का उपचार जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper