Sidhi kusmi news,कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने महापुरुषों को किया नमन, जीवन और योगदान पर डाला प्रकाश
Sidhi kusmi news,सीधी। कुसमी मुख्यालय में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विमल जायसवाल के नेतृत्व में किया गया।
Sidhi kusmi news कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल एवं इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया। वहीं, इंदिरा गांधी के सशक्त नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और देश के विकास में उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला गया।
वक्ताओं ने दोनों महान नेताओं के जीवन, विचारों, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और देशसेवा से वर्तमान पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
Sidhi kusmi news,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विमल जायसवाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल और श्रीमती इंदिरा गांधी का जीवन राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग और आदर्शों पर चलकर ही देश को और अधिक मजबूत एवं एकजुट बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।















































