
सिंगरौली:- प्रस्तावित बैंक हड़ताल के दौरान ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं में परेशानी न हो, इसके लिए बैंक प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दावा किया है। लीड बैंक प्रबंधक (एलडीएम) रंजीत सिंह के अनुसार, 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे और नियमित बैंकिंग कार्य किए जाएंगे।
ग्राहकों की सुविधा के लिए 28 से 30 सितंबर तक किसी भी बैंक के एटीएम से किए जाने वाले लेन-देन पर एटीएम शुल्क माफ रहेगा इससे हड़ताल की संभावित अवधि में नकदी की जरूरत वाले ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद है डिजिटल बैंकिंग से जारी रहेंगे लेन-देन बैंकिंग सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए ग्राहकों को डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने की सलाह दी गई है यूपीआई, आईएमपीएस, आरटीजीएस, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और व्हाट्सऐप बैंकिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी इसके अलावा बिजनेस करेस्पॉन्डेंट (बीसी) नेटवर्क के माध्यम से भी आवश्यक बैंकिंग सेवाएं प्राप्त की जा सकेंगी एलडीएम रंजीत सिंह ने ग्राहकों से अपील की है कि जरूरी बैंकिंग लेन-देन संभव हो तो पहले ही पूरा कर लें। साथ ही हड़ताल की अवधि में डिजिटल बैंकिंग और उपलब्ध वैकल्पिक माध्यमों का उपयोग करें, ताकि रोजमर्रा के वित्तीय लेन-देन पर असर कम हो हालांकि, बैंकिंग सेवाओं की वास्तविक उपलब्धता संबंधित बैंक की स्थानीय व्यवस्था पर निर्भर करेगी।












































