फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमेरा शहरराज्यसिंगरौली

खाखन पुल क्षतिग्रस्त, बरगवां–देवसर होकर सीधी जाने वाला मार्ग प्रभावित , सिंगरौली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

1788087073818

विंध्यभूमि,सिंगरौली। जिले में लगातार हो रही वर्षा और तेज जलप्रवाह के कारण थाना जियावन क्षेत्र अंतर्गत खाखन पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से बरगवां–देवसर होकर सीधी जाने वाला मार्ग प्रभावित हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग पर आवागमन को नियंत्रित किया जा रहा है।

 

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के निर्देशन में मौके सहित संबंधित मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा यातायात की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और वाहन चालकों को सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।

 

वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

 

बैढ़न से सीधी जाने वाली बस एवं अन्य वाहन:

बैढ़न → बरगवां → बड़ोखर → गिधेर → खड़ौरा → धनहा तिराहा → चितरंगी तिराहा (जियावन थाना के पास) → सीधी

 

छोटे वाहन:

बरगवां → झुरही → पुरानी देवसर → लोहरा → ढोंगा → जियावन डाड

 

भारी वाहन:

मोरवा/बरगवां → चितरंगी → कर्थुआ

 

सीधी से बैढ़न/सिंगरौली आने वाले वाहन

 

बस एवं अन्य वाहन:

सीधी → चितरंगी तिराहा (जियावन थाना के पास) → धनहा तिराहा → खड़ौरा → गिधेर → बड़ोखर → बरगवां → बैढ़न

 

छोटे वाहन:

जियावन डाड → ढोंगा → लोहरा → पुरानी देवसर → झुरही → बरगवां

 

भारी वाहन:

कर्थुआ → चितरंगी → मोरवा/बरगवां

 

पुलिस की आमजन से अपील

1788087071139

सिंगरौली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षतिग्रस्त खाखन पुल के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पुल की स्थिति सुरक्षित पाए जाने तथा संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति/पुष्टि मिलने के बाद ही सामान्य आवागमन बहाल किया जाएगा।

 

फिलहाल खाखन पुल वाले मार्ग का बिल्कुल भी उपयोग न करें। वाहन चालक पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों से ही आवागमन करें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

 

सिंगरौली पुलिस ने कहा कि जल्दबाजी न करें और क्षतिग्रस्त पुल से गुजरने का प्रयास न करें। आपकी सुरक्षित यात्रा पुलिस की प्राथमिकता है।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper