फ़्लैश न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमेरा शहरराज्यसीधी

पुलिस एएसआई पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी के गंभीर आरोप, एसपी से शिकायत

IMG 20260910 WA0016

 

विंध्यभूमि,सीधी। AP  शर्मा,थाना कोतवाली में पदस्थ एएसआई राजमणि रजक के खिलाफ एक व्यक्ति ने गाली-गलौज, मारपीट, धमकी देने और शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक सीधी से लिखित शिकायत की है।

शिकायतकर्ता श्यामबिहारी साकेत पिता भुअर साकेत ने आवेदन में बताया कि उसके द्वारा पूर्व में 19 जुलाई 2026 को डायल-181 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद से एएसआई राजमणि रजक द्वारा उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था और कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज की जा रही थी।

Screenshot 20260910 194032 WhatsApp Business

आवेदन के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:04 बजे शिकायतकर्ता ने फोन के माध्यम से संबंधित पुलिस अधिकारी से संपर्क किया। इसके बाद वह कुछ समय पश्चात दोपहर करीब 1:30 बजे कोतवाली पहुंचा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वहां एएसआई राजमणि रजक उसे एक कमरे में ले गए और उसके साथ कथित रूप से मारपीट की। आवेदन में जूते उतारकर मारने तथा लात-घूंसे मारने के भी आरोप लगाए

गए हैं।

 

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका मोबाइल छुड़ाकर डायल-181 पर की गई शिकायत बंद करवाने का दबाव बनाया गया। आवेदन में शिकायत वापस नहीं लेने पर झूठे केस में फंसाने, जेल भेजने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। साथ ही शिकायतकर्ता ने अपनी पत्नी को भी धमकी दिए जाने तथा उसे छोड़ने के लिए 10 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है।

एसपी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित पुलिस कर्मचारी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह और उसका परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष आत्महत्या करने के लिए मजबूर होंगे।

हालांकि, आवेदन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper