मध्य प्रदेशसीधी

सीधी : परसिली सरपंच पति पर फिर धमकी का आरोप, आदिवासी परिवार ने मझौली थाने में दी शिकायत

पहले अंकित कुमार शर्मा को धमकी देने का मामला आया था सामने, अब आदिवासी परिवार ने भी लगाए गंभीर आरोप

सीधी न्यूज़ परसिली सरपंच पति राजेंद्र सिंह बघेल

सीधी। ग्राम पंचायत परसिली की सरपंच सुशीता सिंह बघेल के पति राजेंद्र सिंह बघेल पर एक बार फिर जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस बार एक आदिवासी परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से खत्म कर देने की धमकी दी गई है। मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने मझौली थाने में शिकायत दर्ज कराकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि सरपंच पति राजेंद्र सिंह बघेल द्वारा उन्हें धमकाया गया, जिसके बाद परिवार में भय का माहौल है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पहले भी सामने आया था धमकी का मामला

गौरतलब है कि इससे पहले अंकित कुमार शर्मा ने भी सरपंच पति राजेंद्र सिंह बघेल पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मझौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब दूसरा मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में यह मामला चर

What's your reaction?

Related Posts

Epaper