ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराष्ट्रीय

कोतरी नदी में बहा 13 साल का बादल, सुबह बरामद हुआ शव

कोतरी नदी में बहने के बाद 13 वर्षीय बादल साहू का शव बरामद
देवसर। ग्राम पंचायत सहुआर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे से मातम पसर गया। रेलवे लाइन के समीप कोतरी नदी में तेज बहाव के दौरान 13 वर्षीय बालक बादल साहू, पिता लालू साहू, बह गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग देर रात तक उसकी तलाश में जुटे रहे।
बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण कोतरी नदी का जलस्तर और बहाव तेज था। इसी दौरान बालक नदी की चपेट में आ गया। काफी तलाश के बाद शनिवार सुबह बालक का शव बरामद किया गया।
शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने बारिश के दौरान नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। घटना के संबंध में संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Epaper