
सतना:- जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम के साथ कथित तौर पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
बताया गया कि 11 सितंबर को आबकारी टीम को ग्राम जमुना में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान करीब
48 पाव देशी शराब बरामद किए जाने की बात सामने आई है।
आरोप है कि कार्रवाई के दौरान लवकुश सिंह पटेल, हरिओम सिंह और मूरत साकेत ने आबकारी कर्मचारियों के साथ विवाद करते हुए कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की तथा सरकारी कार्रवाई में बाधा डाली। टीम ने जब मौके से निकलने का प्रयास किया तो वाहन पर पथराव किए जाने और पीछे का
शीशा टूटने की भी शिकायत सामने आई है
घटना के संबंध में आबकारी विभाग की शिकायत पर रामपुर बघेलान थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है











































